LOADING

Type to search

सुविवि वीसी के करीबी प्रो. ढाका पर FIR दर्ज

Local

सुविवि वीसी के करीबी प्रो. ढाका पर FIR दर्ज

Share

फर्जी शैक्षणिक अनुभव देकर नौकरी पाने का आरोप, राज्यपाल के निर्देश पर हुई कार्रवाई
उदयपुर, 15 अक्टूबर:
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. महेंद्र सिंह ढाका के खिलाफ फर्जी शैक्षणिक अनुभव प्रमाणपत्र लगाकर नियुक्ति पाने के आरोप में प्रतापनगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई करीब दो साल बाद राज्यपाल के निर्देश पर हुई।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2010 में भौतिकी विषय के सह आचार्य पद के लिए आवेदन करते समय प्रो. ढाका ने अनुभव से संबंधित गलत जानकारी प्रस्तुत की थी। जांच समिति ने पाया कि प्रस्तुत दस्तावेजों में तथ्य छिपाए गए और धोखाधड़ी की गई।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने जुलाई 2023 में थाने में शिकायत भेजी थी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। हाल ही में जब राज्यपाल उदयपुर दौरे पर आए, तब विश्वविद्यालय ने इस मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।
बताया जा रहा है कि प्रो. ढाका वर्तमान कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा के करीबी हैं, जिससे पहले शिकायत दबाई गई थी। प्रतापनगर थानाधिकारी राजेन्द्र चारण से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *