LOADING

Type to search

लक्खा और स्वाति के भजनों से गूंजा दीपावली मेला

Local

लक्खा और स्वाति के भजनों से गूंजा दीपावली मेला

Share

मीरा का मेवाड़ डूबा राम-कृष्ण की भक्ति में, दर्शक हुए भावविभोर
उदयपुर, 15 अक्टूबर:
नगर निगम दीपावली मेले में बुधवार रात प्रसिद्ध भजन गायक लखबीर सिंह ‘लक्खा’ और स्वाति मिश्रा की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्ति रस में रंग दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत बिहार की प्रसिद्ध गायिका स्वाति मिश्रा ने ‘राम आएंगे’ और ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ जैसे भजनों से की। इसके बाद उन्होंने ‘खाटू वाले श्याम’ और ‘रामा रामा रटते रटते बीती रे उमरिया’ जैसे भजनों से दर्शकों को भावविभोर किया। स्वाति के बाद मंच पर पहुंचे लक्खा ने ‘बिगड़ी मेरी बना दे’, ‘दरबार तेरा पहाड़ों में’ और ‘मैया का चोला रंगला’ जैसे भजनों से पूरा मेला परिसर गूंजा दिया।
भजनों के दौरान श्रोता खड़े होकर नाचने-झूमने लगे और पूरा वातावरण कृष्ण-राम भक्ति से सराबोर हो गया। कलाकारों ने कहा कि भजन संगीत में रीमिक्स का चलन भक्ति की पवित्रता को नुकसान पहुंचा रहा है, इसलिए इस पर रोक जरूरी है।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक ताराचंद जैन, वंडर सीमेंट डायरेक्टर परमानंद पाटीदार और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। मेला संयोजक दिनेश मंडोवरा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन गुरुवार को महा आरती के साथ होगा, जबकि मेला 23 अक्टूबर तक यथावत जारी रहेगा, जिसमें झूले और दुकानें आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।


लक्खा 60 सालों से तो स्वाति 3 सालों से गा रही भजन
भक्ति संध्या के दौरान भजन गायक कलाकारों लक्खा व स्वाति ने बताया कि वे दोनों वर्षों से भजन गाकर लोगों के मन में भक्ति का ज्वार भर रहे हैं। लक्खा जहां 60 वर्षों से भजन गाकर लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं वहीं स्वाति 3 वर्ष पहले से सार्वजनिक कार्यक्रमों में भजन गाना शुरू किया है।
आज महा आरती
मेला संयोजक दिनेश मंडोवरा ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन गुरुवार को महा आरती के साथ हो जाएगा, जबकि मेला अनवरत 23 अक्टूबर तक चलता रहेगा जिसमें झूले एवं दुकानें यथावत रहेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *