LOADING

Type to search

RAS-2023 रिजल्ट में अजमेर के कुशल चौधरी को पहली रैंक

Local

RAS-2023 रिजल्ट में अजमेर के कुशल चौधरी को पहली रैंक

Share

गार्ड की बेटी बनीं अफसर; पिता को फोन कर कहा- पापा में RAS बन गई
उदयपुर, 15 अक्टूबर:
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS-2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस साल की परीक्षा में अजमेर जिले के कुशल चौधरी ने पहली रैंक हासिल की। कुशल चौधरी अजमेर के डूंगरिया कलां गांव के रहने वाले हैं और तबीजी में सरकारी स्कूल में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। वर्तमान में वह पुलिस लाइन क्वार्टर में रह रहे हैं। उनके इस प्रदर्शन से परिवार और गांव में खुशी की लहर है।


RAS-2023 के टॉप-10 में अजमेर और नागौर जिले से 3-3 कैंडिडेट शामिल हैं। इसके अलावा जयपुर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और बीकानेर जिले से 1-1 कैंडिडेट ने टॉप-10 में जगह बनाई है। बीकानेर के कोलायत के विकास सियाग ने 10वीं रैंक हासिल की। विकास वर्तमान में शिक्षा विभाग में एलडीसी पद पर कार्यरत हैं। उन्हें सफलता पाने के लिए दूसरे प्रयास में सफलता मिली। उन्होंने इस उपलब्धि को अपने माता-पिता को समर्पित किया। उनके पिता ट्रक ड्राइवर हैं और मां गृहिणी

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *