LOADING

Type to search

धार्मिक विधि के बाद नहाने गए दो मौसेरे भाइयों की बेड़च नदी में डूबने से मौत

Local

धार्मिक विधि के बाद नहाने गए दो मौसेरे भाइयों की बेड़च नदी में डूबने से मौत

Share

छोटे को बचाने कूदा बड़ा भाई, दोनों की लाशें तीन घंटे बाद मिलीं
चित्तौड़गढ़, 16 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क): जिले के चंदेरिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां बेड़च नदी में नहाने गए दो मौसेरे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। मृतक कैलाश (20) और कपिल (15) भोई खेड़ा गांव के निवासी थे। दोनों अपने परिवार के साथ नाना नारायण भोई के गांव घोसुंडा में एक रिश्तेदार की मौत के बाद धार्मिक विधि में शामिल होने आए थे।
गुरुवार दोपहर वे धूलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे और नहाने के दौरान कपिल अचानक गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के लिए बड़ा भाई कैलाश भी नदी में कूद पड़ा, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने से दोनों की डूबकर मौत हो गई।
सूचना पर चंदेरिया थानाधिकारी सुनीता गुर्जर मौके पर पहुंचीं। सिविल डिफेंस टीम और जिंक कंपनी के तैराकों की मदद से करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दोनों के शव निकाले गए। शाम को जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। दोनों ही उदयपुर में पढ़ाई कर रहे थे। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर छा गई। परिजन कह रहे हैं—“कभी नहीं सोचा था कि धार्मिक क्रिया के बाद ऐसा हादसा हो जाएगा।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *