LOADING

Type to search

त्योहार पर कल से चलेगी उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय स्पेशल ट्रेन

Local

त्योहार पर कल से चलेगी उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय स्पेशल ट्रेन

Share

उदयपुर, 16 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क): रेलवे द्वारा आगामी त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
रेल प्रशासन के अनुसार उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल ट्रेन (09601) आगामी 18 अकटूबर व 26 अक्टूबर को (2 ट्रिप) उदयपुर सिटी से सुबह 10.30 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर सायं 7.15 बजे पहुंचेगी व 7.25 बजे प्रस्थान कर देर रात 2.20 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी। इसी प्रकार दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन (09602) आगामी 19 अक्टूबर व 27 अक्टूबर को (2 ट्रिप) दिल्ली सराय से प्रात: 5 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर मध्याह्न 11.30 बजे पहुंचेगी व 11.40 बजे प्रस्थान कर रात 9.20 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। इस ट्रेन में 2 थर्ड एसी, 8 सेकण्ड स्लीपर, 4 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड कोच सहित कुल 16 कोच होंगे।
रास्ते में इन स्टेशनों पर ठहरेगी
राणा प्रतापनगर, मवली, फतहनगर, कपासन, चंदेरिया, गंगरार, भीलवाड़ा, मांडल, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, नरैना, फुलेरा, आसलपुर जोबनेर, कनकपुरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर, खैरथल, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली केंट।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *