LOADING

Type to search

मां गंगा और महाकाल भस्म आरती से उदयपुर हुआ धन्य, भावुक हुए दर्शक

Local

मां गंगा और महाकाल भस्म आरती से उदयपुर हुआ धन्य, भावुक हुए दर्शक

Share


उदयपुर, 16 अक्टूबर : नगर निगम दीपावली मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम दिन गुरुवार को संपूर्ण रूप से गंगा एवं क्षिप्रा मय हो गया। बनारस एवं उज्जैन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत महाआरती से उपस्थित दर्शक भावुक हो गए।
दीपावली मेले की सांस्कृतिक संध्या भारत की पवित्र नदि मां गंगा एवं क्षिप्रा के नाम रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंत्र उच्चारण के साथ गंगा की आरती प्रारंभ की गई, मेले में इस पल ने उपस्थित दर्शकों को बनारस के गंगा घाट की याद दिला दी। दर्शक आरती होने तक पूरे समय हाथ जोड़ अपने स्थान पर खड़े रहे और पवित्र मां गंगा का स्मरण कर उन्हें प्रणाम कर अपने पापा हरने की कामना करने लगे। कलाकारो ने मंच से मां गंगा की आरती का ऐसा अविस्मरणीय पल संजो दिया जिससे दर्शक भावुक होकर अपनी नम आंखों को पोछने लगे। मंच से गंगा आरती के अद्भुभुद्ध नज़ारे ने मेलार्थियों के कदमों को रोक दिया। महा आरती के इस पल को दर्शक कभी नहीं भूल पाएंगे। मेले में कई दर्शकों के मुंह से यह भी निकल पड़ा को उदयपुर में मां गंगा की आरती से इतना आनंद आ रहा है तो साक्षात् बनारस में होने वाली गंगा आरती में कितना आनंद मिलता होगा। कलाकारो ने मां गंगा के साथ अष्टविनायक, माता रानी आदि की आरती भी की गई। मां गंगा की महा आरती ने पूरे मेले के स्थान को गंगा घाट में परिवर्तित कर दिया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में जहां मां गंगा की महा आरती से दर्शकों को बनारस के गंगा घाट की अनुभूति होने लगी थी वहीं दूसरे चरण में उज्जैन के महाकाल की भस्म आरती ने पूरे वातावरण को शिव भक्ति से गुंजाय मान कर दिया। कलाकारों ने भस्म आरती को ऐसे प्रस्तुत किया कि दर्शक अपने आप को उज्जैन के महाकाल मंदिर में उपस्थित समझने लगे। उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती का कलाकारों ने जीवंत प्रस्तुत किया। भस्म आरती की प्रस्तुति देखकर हर मौजूद लोग भावुक हो उठे। मेले में महा आरती की प्रस्तुतियों से उदयपुर का दीपावली मेला मां गंगा एवं मां शिप्रा का ऋणी हो गया।
मेला 23 अक्टूबर तक यथावत रहेगा
नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने स्पष्ट किया है कि गुरुवार को महा आरती के साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन हुआ है जबकि दीपावली मेला लगातार 23 अक्टूबर तक यथावत रहेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की गुरुवार की रात को आख़िरी प्रस्तुति प्रस्तुत कि गई। मेले में आने वाले झूलों के साथ साथ विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों एवं खरीददारी का लुफ्त ले सकेंगे।
1 किलो प्लास्टिक जमा करवाने पर 11 दीपक फ्री
राजस्थान स्टेट प्रदूषण नियंत्रण मण्डल, ट्रस्ट ऑफ़ पीपल संस्था द्वारा नगर निगम के सहयोग से चलाए जा रहे फिनीलूप कार्यक्रम के तहत अपने साथ 1 किलो प्लास्टिक वेस्ट या ई वेस्ट लेकर आने वाले व्यक्तियों को मिट्टी के 11 दीये उपहार में देगा। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से कपड़े का एक बैग व मुफ्त हेल्थ चेकअप वाउचर भी उपहार में मिलेगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *