LOADING

Type to search

झाड़ोल में नकली डीएपी खाद बेचते पकड़े गए लैम्पस संचालक

Local

झाड़ोल में नकली डीएपी खाद बेचते पकड़े गए लैम्पस संचालक

Share

बिना लाइसेंस के बेच रहे थे ऊंचे दाम पर नकली खाद, 400 बैग जब्त
उदयपुर, 17 अक्टूबर :
जिले के झाड़ोल उपखंड क्षेत्र में कृषि विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए किसानों को डीएपी के नाम पर नकली खाद बेचते दो लैम्पस संचालकों को पकड़ा। ये संचालक बिना किसी वैध लाइसेंस के ऊंचे दामों पर यह खाद बेच रहे थे।
शुक्रवार को कृषि विभाग की टीम को सूचना मिली कि लुणावतों का खेड़ा और सुल्तानजी का खेरवाड़ा लैम्पस में नकली डीएपी खाद बेची जा रही है। जांच में पाया गया कि दोनों केंद्रों पर करीब 400 बैग खाद खाली किए जा चुके थे, जबकि बिक्री का कोई वैध रिकॉर्ड या लाइसेंस उपलब्ध नहीं था।
किसानों ने बताया कि यह खाद प्रति बैग 1400 रुपए में बेची जा रही थी। नकली खाद डालने से फसलें खराब हो रही थीं और मिट्टी की उर्वरता भी नष्ट हो रही है।
कृषि विभाग ने मौके से सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *