LOADING

Type to search

कपासन उपखंड अधिकारी को 3 करोड़ की फिरौती की धमकी

Rajasthan

कपासन उपखंड अधिकारी को 3 करोड़ की फिरौती की धमकी

Share

रुपए नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी, पिता ने भीलवाड़ा थाने में कराई रिपोर्ट
कपासन, 17 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
कपासन के उपखंड अधिकारी (SDM) राजेश सुवालका को तीन करोड़ रुपए की फिरौती मांगने की धमकी मिली है। अज्ञात व्यक्ति ने यह धमकी उनके भीलवाड़ा स्थित आवास पर एक सादे कागज पर लिखकर दी, जिसमें रुपए नहीं देने पर गोली मारने की चेतावनी दी गई है।
घटना के बाद SDM के पिता रामकिशन सुवालका ने भीलवाड़ा के सुभाष नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट में बताया गया कि धमकी देने वाले व्यक्ति ने साफ लिखा कि यदि तीन करोड़ रुपए नहीं दिए गए तो SDM राजेश सुवालका को जान से मार दिया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार धमकी भरा पत्र भीलवाड़ा स्थित उनके घर पर मिला, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है। आरोपी की पहचान और मंशा का पता लगाने के लिए जांच दल गठित किया गया है।
SDM राजेश सुवालका ने बताया कि वे फिलहाल कपासन में पदस्थ हैं और धमकी उनके पारिवारिक आवास पर छोड़ी गई थी। पुलिस टीम आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। इस सनसनीखेज घटना से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के इंतजाम भी बढ़ा दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *