LOADING

Type to search

फतहसागर में मिला युवती का शव

Local

फतहसागर में मिला युवती का शव

Share

उदयपुर, 17 अक्टूबर: शहर की शान फतहसागर झील में शुक्रवार सुबह अज्ञात युवती का शव दिखाई दिया। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने मोती मगरी के सामने झील में कुछ तैरता देखा, पास जाकर देखा तो वह युवती का शव था। उन्होंने तुरंत अंबामाता थाना पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही अंबामाता पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा और झील में फंसे शव को बाहर निकालने के लिए सिविल डिफेंस की मदद ली। सिविल डिफेंस के जवान पुरुषोत्तम कुमावत ने अन्य साथियों के साथ मिलकर शव को बाहर निकाला। इसके बाद शव को एंबुलेंस से एमबी अस्पताल की मोर्च्युरी में भिजवाया गया। प्रारंभिक जांच में युवती की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव दो-तीन घंटे पुराना लग रहा है। युवती के कपड़ों और रूप-रंग के आधार पर आसपास के थानों में मिसिंग रिपोर्ट्स की तफ्तीश की जा रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मामला आत्महत्या का है या किसी दुर्घटना या अपराध का परिणाम। पुलिस ने बताया कि पुलिस झील किनारे लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें। शव की पहचान के लिए पुलिस ने फोटो आसपास के थानों में भिजवाए हैं और शहर में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वालों से संपर्क साधा जा रहा है। पहचान होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा संभव होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *