LOADING

Type to search

लगातार हादसों से लिया सबक, अब उदयपुर-गोगुंदा हाईवे से ब्लैक स्पॉट हटाने की तैयारी

Local

लगातार हादसों से लिया सबक, अब उदयपुर-गोगुंदा हाईवे से ब्लैक स्पॉट हटाने की तैयारी

Share

100 करोड़ की परियोजना से बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, 10 महीनों में 15 बड़े हादसे बन चुके हैं सबक
उदयपुर, 17 अक्टूबर: उदयपुर से गोगुंदा होते हुए पिंडवाड़ा तक जाने वाले नेशनल हाईवे-27 को अब सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने इस खतरनाक मार्ग के ब्लैक स्पॉट खत्म करने के लिए 99 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति जारी की है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मरम्मत और सुधार कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि यह मार्ग लंबे समय से “डेथ रोड” के नाम से बदनाम हो रहा है। केवल पिछले 10 महीनों में यहां 15 से अधिक गंभीर सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। तेज रफ्तार, संकरे मोड़ और अवैज्ञानिक कट इस हाईवे को लगातार दुर्घटनाग्रस्त बना रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई स्थानों पर अचानक मोड़ और बिना संकेत वाले कट हादसों की सबसे बड़ी वजह हैं।
सांसद ने उठाई थी मांग, केंद्र से मिली मंजूरी
उदयपुर सांसद डॉ. मन्नालाल रावत ने बताया कि उन्होंने इस सड़क की दयनीय स्थिति को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा था। इसके बाद मंत्रालय ने हाईवे-27 और हाईवे-48 के ब्लैक स्पॉट सुधार के लिए स्वीकृति प्रदान की। अब कार्य शुरू हो चुका है और अगले कुछ महीनों में यह क्षेत्र हादसा-मुक्त मार्ग बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।
कई तकनीकी सुधार होंगे लागू
परियोजना के तहत भादवी गुढ़ा, जगलिया महुड़ी, बेकरिया पिलका, और मालवा चौरा टनल के आगे तक विशेष सुधार किए जाएंगे। भादवी गुढ़ा में पहाड़ी काटकर सड़क चौड़ी की जाएगी, जबकि जगलिया महुड़ी और पिलका क्षेत्र में नए ब्रिज और क्रैश बेरियर लगाए जाएंगे।
अधिकारियों के अनुसार, परियोजना पूरी होने के बाद वाहन सवारों को बेहतर दृश्यता, चौड़े मोड़ और सुरक्षित साइड-बैरियर मिलेंगे। इससे न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि उदयपुर से पिंडवाड़ा तक का सफर और सुरक्षित बनेगा।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *