LOADING

Type to search

गुजरात में 3 साल में कैबिनेट में बड़ा फेरबदल: 26 मंत्रियों की शपथ, 19 नए चेहरे

Local

गुजरात में 3 साल में कैबिनेट में बड़ा फेरबदल: 26 मंत्रियों की शपथ, 19 नए चेहरे

Share

गांधीनगर, 17 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क): गुजरात में भाजपा ने महज तीन साल में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को छोड़कर लगभग पूरी कैबिनेट बदल दी है। गुरुवार को 16 मंत्रियों से इस्तीफा लिया गया और शुक्रवार को 26 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। नए मंत्रिमंडल में 19 नए चेहरे हैं, जबकि केवल छह मंत्री अपना पद बनाए रखने में सफल रहे। कुल 26 मंत्रियों में 8 OBC, 3 SC, 4 ST और 3 महिलाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री समेत 8 मंत्री पटेल समाज से हैं।
मुख्यमंत्री पटेल ने गुरुवार शाम विभागों का बंटवारा किया। उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी को गृह विभाग सौंपा गया, वहीं कनुभाई देसाई को वित्त और क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा को शिक्षा विभाग दिया गया।
विशेषज्ञों के अनुसार इस बड़े फेरबदल के पीछे पांच मुख्य कारण हैं: स्ट्रैटेजिक रीसेट के तहत मंत्रियों से इस्तीफा लेकर नया मंत्रिमंडल तैयार करना, कमजोर प्रदर्शन वाले मंत्रियों की जगह नए चेहरे लाना, जातीय समीकरण का संतुलन (पटेल समुदाय को बढ़त देना), आगामी लोकल बॉडी चुनावों की तैयारी और मंत्रियों की हिस्सेदारी बढ़ाना।
हर्ष सांघवी को डिप्टी CM बनाया गया है। पिछली कैबिनेट में वे राज्य के गृह मंत्री थे। रिवाबा जडेजा भी पहली बार मंत्री बनी हैं। भाजपा के इस कदम को गुजरात में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी और पार्टी में नए नेतृत्व को मौका देने के तौर पर देखा जा रहा है।
विशेषज्ञ मानते हैं कि जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मंत्रियों की संख्या बढ़ाई गई है। भाजपा ने नई कैबिनेट के माध्यम से युवाओं और महिला नेताओं को भी प्रतिनिधित्व दिया है। इस फेरबदल से राज्य में पार्टी की कार्यशैली, चुनावी रणनीति और जनसंपर्क को और मजबूत बनाने की कोशिश की जा रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *