LOADING

Type to search

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग

National

दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग

Share

सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित, केबिन क्रू ने तुरंत बुझाई आग
नई दिल्ली, 19 अक्टूबर:
रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E-2107 में एक यात्री के पावर बैंक में अचानक आग लग गई। विमान दीमापुर जाने वाला था। घटना के समय विमान टैक्सी कर रहा था। केबिन क्रू ने तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर की मदद से आग पर काबू पा लिया। एयरलाइन ने बताया कि कोई भी यात्री या चालक दल का सदस्य घायल नहीं हुआ। आग यात्री की सीट की जेब में रखे निजी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण में लगी थी।
सऊदी फ्लाइट की तिरुवनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिंग
इंडोनेशियाई यात्री की तबीयत बिगड़ने पर कराया गया हॉस्पिटल में भर्ती
सऊदी एयरलाइंस की फ्लाइट 821, जो जकार्ता से मदीना जा रही थी, ने रविवार को तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की। विमान में एक इंडोनेशियाई नागरिक यात्री को सीने में दर्द होने के बाद वह बेहोश हो गया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने शाम 6:30 बजे फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई और यात्री को तुरंत अनंतपुरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *