LOADING

Type to search

पुलिस पर हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Local

पुलिस पर हमला करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Share

आसपुर में निकाला गया जुलूस, आरोपियों ने खाई दोबारा अपराध न करने की कसम
डूंगरपुर, 24 अक्टूबर:
आसपुर थाना क्षेत्र के पूंजपुर कस्बे में दिवाली ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों पर लट्ठ से हमला करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक और लट्ठ बरामद किए।
थानाधिकारी प्रदीप ने बताया कि घटना 22 अक्टूबर की है। पूंजपुर बस स्टैंड पर तीन बाइक सवार युवक हंगामा कर रहे थे। सूचना पर कॉन्स्टेबल राकेश कुमार और यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने जब युवकों को रोकने की कोशिश की तो एक युवक ने कॉन्स्टेबल यशपाल पर लट्ठ से हमला कर दिया और तीनों मौके से फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मी का इलाज कराया गया और आरोपियों के खिलाफ राजकार्य में बाधा सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
शुक्रवार को पुलिस ने भोजतो का ओडा निवासी मेहुल मीणा, अनिल मीणा और रमेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनका आसपुर कस्बे में जुलूस निकाला, जहां तीनों बदमाशों ने हाथ जोड़कर दोबारा अपराध न करने की कसम खाई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *