LOADING

Type to search

देवउठनी ग्यारस और वैवाहिक सीजन में बढ़ सकती मांग

Local

देवउठनी ग्यारस और वैवाहिक सीजन में बढ़ सकती मांग

Share

पिछले साल के मुकाबले सोने—चांदी के दामों में 70 फीसदी से अधिक उछाल
उदयपुर, 26 अक्टूबर
: दीपावली सीजन पर आभूषण बाजार में खरीदारी चरम पर थी। सोने—चांदी की कीमत में भारी उछाल के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की और पिछले सालों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पिछले साल अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में सोने की कीमत 73,690 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जबकि इस साल 26 अक्टूबर 2025 को यह बढ़कर 1,25,300 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। साल-दर-साल यह लगभग 70 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इसी तरह चांदी का भाव 96,000 रुपए प्रति किलो से बढ़कर 1,49,500 रुपए प्रति किलो पहुंच गया, यानी लगभग 56 प्रतिशत की वृद्धि।
एक नवंबर से देवउठनी ग्यारस और वैवाहिक सीजन की शुरुआत होने जा रही है। यह समय सोने और चांदी की मांग के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। शादी और त्योहारों के चलते गहनों की खरीदारी में तेज़ी आएगी, जिससे भावों पर और दबाव पड़ने की संभावना है।
आभूषण व्यापारी आदेश कुमार सोनी बताते हैं कि इस समय सोना-चांदी में निवेश करने से पहले मौजूदा भाव और आने वाले त्योहारों की मांग को ध्यान में रखा जाए। ग्राहक और निवेशक दोनों ही मौजूदा तेजी का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन जल्दबाज़ी में निवेश करने से बचना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *