LOADING

Type to search

अजयराज सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Local

अजयराज सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Share

पांच महीने बाद पुलिस को मिली सफलता, दो इनामी हिस्ट्रीशीटर चढ़े हत्थे
चित्तौड़गढ़, 26 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
चित्तौड़गढ़ में जून महीने में हुए बहुचर्चित अजयराज सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुख्य आरोपी ईश्वर सिंह उर्फ हरिओम सिंह पुत्र अक्षय सिंह निवासी गंगरार को उदयपुर से गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका साथी आरोपी राजपाल सिंह पुत्र दलपत सिंह चौहान को गांव चौकियां से पकड़ा गया। यह कार्रवाई कोतवाली और सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने की।
उदयपुर से पकड़ा गया मुख्य आरोपी ईश्वर सिंह
जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस पिछले पांच महीनों से आरोपियों की तलाश में लगातार जुटी थी। कोतवाली थाना अधिकारी तुलसीराम और टीम ने ईश्वर सिंह का लोकेशन ट्रेस किया और उदयपुर जिले के हिरण मगरी क्षेत्र स्थित पैराडाइज सेकंड रेजिडेंसी फ्लैट के पास से उसे डिटेन कर लिया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर राजपाल सिंह को भी उसके गांव चौकियां से गिरफ्तार किया गया।
दोनों हिस्ट्रीशीटर और इनामी अपराधी निकले
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गंगरार थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं और इनके खिलाफ कई गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं। एसपी ने इन पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी के बाद दोनों को सेंती चौकी लाया गया, जहां उन्होंने भागने की कोशिश की। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उन्हें काबू में किया, इस दौरान दोनों को पैरों में मामूली चोटें आईं, जिनका उपचार करवाया गया।
होटल में हुई थी फायरिंग और हत्या की वारदात
1 जून को कोतवाली थाना क्षेत्र के सेमलपुरा चौराहे स्थित विकास होटल में मृतक अजय राज सिंह, जो रिटायर्ड एएसआई शिव सिंह झाला के पुत्र थे, अपने दोस्तों के साथ भोजन कर रहे थे। उसी दौरान ईश्वर सिंह और उसके साथियों ने वहां पहुंचकर अचानक फायरिंग कर दी। गोली लगने से अजय राज सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में आरोपियों ने उनकी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई।
अब तक 19 आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
इस हत्याकांड में अब तक कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें हर्षवर्धन सिंह, मनोज चौधरी, बद्री जाट सहित कई अन्य शामिल हैं। पुलिस अब घटना में प्रयुक्त हथियारों और गाड़ियों की बरामदगी कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच में कुछ और लोगों की संलिप्तता सामने आ सकती है, जिनकी तलाश जारी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *