LOADING

Type to search

इलाज के बाद महिला की मौत, पुलिस ने डॉक्टर की डिग्रियां और दवाइयां जब्त कीं

Local

इलाज के बाद महिला की मौत, पुलिस ने डॉक्टर की डिग्रियां और दवाइयां जब्त कीं

Share

इंजेक्शन के सैंपल लिए, एफएसएल और स्वास्थ्य विभाग जांच में जुटे
बांसवाड़ा, 26 अक्टूबर(विजन 360 न्यूज डेस्क):
बांसवाड़ा शहर के दाहोद मार्ग स्थित नीलम नगर में कथित डॉक्टर के इलाज के बाद महिला की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। राजतालाब थाना पुलिस ने घटनास्थल से दवाइयां, इंजेक्शन और अन्य मेडिकल सामग्री के सैंपल एकत्रित किए हैं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि डॉक्टर के पास इलाज करने की वैध पात्रता थी या नहीं।
थानाधिकारी देवीलाल मीणा ने बताया कि फरियादी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने क्लिनिक का निरीक्षण किया और इंजेक्शन सहित अन्य सैंपल लिए। क्लिनिक से बरामद दवाइयों और उपकरणों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने दीवारों पर लगी डिग्रियां भी कब्जे में लेकर उनकी जांच के लिए जिला चिकित्सा विभाग को भेज दी हैं, ताकि यह सत्यापित किया जा सके कि आरोपी व्यक्ति कानूनी रूप से इलाज करने का अधिकार रखता था या नहीं।
एफएसएल टीम और परिजन भी मौके पर मौजूद
जांच के दौरान एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए। मृतका के परिजन भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने क्लिनिक को सील कर मरीजों को लगाए गए इंजेक्शन के सैंपल सुरक्षित कर लिए हैं। प्रारंभिक जांच में क्लिनिक पर कई दवाइयों का स्टॉक पाया गया, जिसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को भेजी जा रही है। पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *