LOADING

Type to search

सागवान’ का ट्रेलर लॉन्च, आदिवासी क्षेत्र की घटना पर आधारित फिल्म

Local

सागवान’ का ट्रेलर लॉन्च, आदिवासी क्षेत्र की घटना पर आधारित फिल्म

Share

लीड रोल में उदयपुर के पुलिस अधिकारी
उदयपुर, 26 अक्टूबर:
उदयपुर में रविवार को एक होटल में ‘सागवान’ मूवी का ट्रेलर लॉन्च हुआ। यह फिल्म दक्षिणी राजस्थान के घने जंगलों में घटित वास्तविक घटना से प्रेरित है और समाज में फैली अंधविश्वास व कुप्रथाओं के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश देती है।
फिल्म में सीआई हिमांशु सिंह राजावत मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता अहसान खान, मिलिंद गुना, श्याजी शिंदे, रश्मि मिश्रा और सुखेर थाने के एएसआई सुनील बिश्नोई भी शामिल हैं। हिमांशु सिंह ने बताया कि उन्हें पुलिस ड्यूटी के दौरान प्रतापगढ़ में एक जटिल केस से मूवी बनाने का आइडिया मिला, जिसे सुलझाने में कई महीनों का समय लगा।
फिल्म का अधिकांश शूटिंग प्रतापगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में हुई। कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी की है जो अंधविश्वास, झूठी मान्यताओं और तंत्र-मंत्र जैसी कुप्रथाओं से जूझते समाज की सच्चाई को उजागर करता है।
ट्रेलर लॉन्च में जनजाति मंत्री बाबूलाल खराड़ी, मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, एडीजी पुलिस दिनेश एमएन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, पूर्व विधायक प्रीति गजेन्द्र सिंह शक्तावत और कांग्रेस नेता लाल सिंह झाला सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *