LOADING

Type to search

डूंगरपुर में छठ पूजा: डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, आज देंगे उगते सूर्य को अर्घ्य

Local

डूंगरपुर में छठ पूजा: डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य, आज देंगे उगते सूर्य को अर्घ्य

Share


डूंगरपुर, 27 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क): जिले में छठ पूजा का त्योहार बिहार और यूपी के परिवारों में उल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार को व्रतधारी महिलाएं और पुरुष हाथों में पूजा का थाल लेकर गैपसागर की पाल पर पहुंचे। उन्होंने पहले फल, गन्ना और अन्य सामग्री से पूजा अर्चना की और फिर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद दीये और अगरबत्ती से आरती की गई और झील में दीप प्रवाहित किए।
व्रतार्थियों ने सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। छठ पूजा के दूसरे दिन मंगलवार को वे उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। उत्सव के दौरान पारंपरिक वेशभूषा और गाजे-बाजे ने माहौल को और भी जीवंत बना दिया। इस अवसर पर स्थानीय लोग और श्रद्धालु बरसात और ठंडी हवाओं के बावजूद पूजा में जुटे रहे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *