राज्यपाल बागड़े आज उदयपुर आएंगे
Share
उदयपुर, 27 अक्टूबर: राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े मंगलवार को सायं 5.15 बजे विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेगें। यहां से सड़क मार्ग द्वारा पद्मपत सिंधानिया विश्वविद्यालय, भटेवर के लिए प्रस्थान करेंगे। विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात बागड़े चित्तौड़गढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। वे 29 एवं 30 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ और कोटा प्रवास पर रहेंगे। 30 अक्टूबर को रात्रि 8.40 बजे सड़क मार्ग द्वारा महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक आकर 8.45 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
