सोने-चांदी के भाव गिरते ही सोजतिया ज्वेलर्स पर खरीदारी का उत्साह
Share
उदयपुर, 27 अक्टूबर: सोने के भाव में लगभग 10 हजार रुपये और चांदी में करीब 35 हजार रुपये की गिरावट से ज्वेलरी खरीदारों में उत्साह देखने को मिला। शादी-ब्याह के मौसम में इस अचानक कमी ने ग्राहकों को ज्वेलरी खरीदारी की ओर आकर्षित किया, जिससे सोजतिया ज्वेलर्स पर भारी भीड़ उमड़ गई।
सोजतिया ज्वेलर्स के निदेशक डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने बताया कि ग्राहक मेकिंग चार्ज में छूट, कम वजन में अधिक फैलावट वाली ज्वेलरी और “जितना सोना खरीदें- उतनी चांदी फ्री” जैसी योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज्वेलरी उद्योग न केवल कुशल कारीगरों को रोजगार देता है, बल्कि बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार उपलब्ध कराता है।
डॉ. सोजतिया ने आगे बताया कि भविष्य में उद्योग को और संगठित व सिस्टेमेटिक बनाने के लिए नवीनतम तकनीकों का उपयोग आवश्यक है। उत्कृष्ट योगदान के लिए सोजतिया ज्वेलर्स को “आईकॉन ऑफ द ज्वेलरी इंडस्ट्री अवार्ड” से सम्मानित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्वेलरी उद्योग से सरकार को पर्याप्त राजस्व प्राप्त होता है, इसलिए इस क्षेत्र के लिए महत्वाकांक्षी योजनाएं और प्रोत्साहन नीति की आवश्यकता है।
