LOADING

Type to search

बारिश में भी आस्था अडिग: चित्तौड़गढ़ में उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

Local

बारिश में भी आस्था अडिग: चित्तौड़गढ़ में उगते सूर्य को दिया अर्घ्य

Share

बेड़च नदी घाट पर व्रती महिलाओं ने पूरी की पूजा, छठ महापर्व का समापन

चित्तौड़गढ़, 28 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
लगातार बारिश और ठंड के बावजूद चित्तौड़गढ़ में चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। आसमान में बादल छाए रहे, फिर भी व्रती महिलाओं ने बेड़च नदी घाट पर ठंडे पानी में खड़े होकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
भक्ति में डूबी रहीं महिलाएं
36 घंटे के निर्जला उपवास के बाद महिलाओं ने परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु के लिए अर्घ्य अर्पित किया। सुबह चार बजे से ही महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में कलश, सुपली और प्रसाद लेकर घाट पहुंचीं। बारिश और कीचड़ के बावजूद पूजा में किसी ने रुकावट नहीं आने दी।
उत्साह और श्रद्धा का संगम
सोमवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को और मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के समय घाट पर भक्ति और उल्लास का माहौल रहा। ढोल-नगाड़ों की धुन और दीपों की रौशनी से घाट जगमगा उठा।
बिहार मेवाड़ मैत्री समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर स्वदेशी ने बताया कि इस बार बारिश के बावजूद श्रद्धा और उत्साह पहले से अधिक रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *