LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में जैन मंदिर चोरी का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Local

बांसवाड़ा में जैन मंदिर चोरी का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Share

दानपात्र से 25 हजार की नकदी उड़ाई, तीन साथी पहले ही जेल में
बांसवाड़ा, 28 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क)
: बांसवाड़ा जिले के घाटोल क्षेत्र स्थित वासुपूज्य दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे चौथे आरोपी सन्नी पुत्र बब्बू निवासी पीपलवा को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस तीन अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी, जिनकी निशानदेही पर चोरी की गई नकदी बरामद हुई थी।
रात में मंदिर का ताला तोड़कर की थी चोरी
4 अगस्त को प्रार्थी राजमल जैन निवासी घाटोल ने रिपोर्ट दी थी कि रात करीब 8:30 बजे पुजारी के घर जाने के बाद अज्ञात बदमाशों ने मंदिर का ताला तोड़कर दानपात्र से करीब 25 हजार रुपए नकद चुरा लिए। चोरों ने गर्भगृह का दरवाजा भी तोड़ने की कोशिश की, हालांकि मूर्तियां और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं सुरक्षित रहीं।
पुलिस ने गैंग का पर्दाफाश किया
थानाधिकारी निर्भय सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने जांच के दौरान पहले से अन्य मामलों में गिरफ्तार तीन आरोपियों — सूरज पुत्र बब्बू मईडा (21), राज पुत्र बब्बू मईडा (19), दोनों निवासी पीपलवा, थाना कोतवाली, और रमेश उर्फ रमिया पुत्र भाणजी आदिवासी (22) निवासी खेरडाबरा — को गिरफ्तार किया था।
पुलिस जांच में सामने आया कि ये आरोपी संगठित गिरोह बनाकर विभिन्न मंदिरों में चोरी की वारदातें करते थे। चौथे आरोपी सन्नी की गिरफ्तारी के साथ पूरी गैंग पुलिस की गिरफ्त में आ गई है। अब पुलिस इनके नेटवर्क और अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *