LOADING

Type to search

उदयपुर की बेटी भार्गवी का नेशनल जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में चयन

Local

उदयपुर की बेटी भार्गवी का नेशनल जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में चयन

Share

उदयपुर, 28 अक्टूबर: राजस्थान राज्य स्टेट जिम्नास्टिक एसोसिएशन के तत्वावधान में दौसा में आयोजित सब जूनियर आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में उदयपुर की भार्गवी सिंह भाटी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल राउंड तीसरा स्थान हासिल किया।
उदयपुर जिला जिम्नास्टिक संघ अध्यक्ष हिम्मत सिंह चौहान ने बताया कि इस उपलब्धि के साथ ही भार्गवी का चयन आगामी 5 नवम्बर को प्रयागराज में होने वाली राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप के लिए हुआ है।
सचिव भरत सिंह भाटी ने कहा कि भार्गवी का प्रदर्शन प्रेरणादायक रहा। वहीं, उदयपुर टीम के सभी खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कोच रतन सिंह और अभियाराम मीणा ने चयनित खिलाड़ी को बधाई देते हुए एकेडमी में उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *