LOADING

Type to search

सलूम्बर में सनसनीखेज मामला: दलित महिला का यौन शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव

Local

सलूम्बर में सनसनीखेज मामला: दलित महिला का यौन शोषण, धर्म परिवर्तन का दबाव

Share

खाना बनाने वाली महिला ने दो डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप, जांच उप अधीक्षक को सौंपी
उदयपुर, 29 अक्टूबर:
सलूम्बर थाने में एक दलित तलाकशुदा महिला ने क्षेत्र के दो चिकित्सकों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। महिला ने आरोप लगाया है कि दोनों डॉक्टरों ने उसका यौन शोषण किया और उस पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया।
पीड़िता, जो आरोपी डॉक्टरों में से एक के घर पर खाना बनाने का काम करती थी, ने पुलिस को बताया कि डॉक्टर को उसकी पिछली जिंदगी के बारे में पता चला। इसके बाद डॉक्टर ने उसे निकाह का प्रस्ताव दिया। पीड़िता की सहमति के बिना ही डॉक्टर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और लगातार धर्म बदलने के लिए दबाव बनाने लगा।
महिला ने बताया कि डॉक्टर उसके हाथ पर बने महाकाल के टैटू को हटवाने के लिए भी जोर डाल रहा था। जब पीड़िता ने यह बात अस्पताल में काम करने वाले दूसरे डॉक्टर को बताई, तो उसने भी पहले डॉक्टर का समर्थन किया और कहा कि वह धर्म परिवर्तन करके निकाह कर ले। पीड़िता ने दोनों डॉक्टरों से अपनी जान को खतरा बताते हुए सलूम्बर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस उप अधीक्षक हेरंब जोशी को इस मामले की जांच सौंपी गई है। जोशी ने बताया कि वे जल्द ही पीड़िता के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू करेंगे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *