LOADING

Type to search

तालाब में मछली पकड़ते वक्त फटा बारूदी टोटा, युवक की दोनों हथेलियां उड़ीं—हालत गंभीर

Local

तालाब में मछली पकड़ते वक्त फटा बारूदी टोटा, युवक की दोनों हथेलियां उड़ीं—हालत गंभीर

Share

बांसवाड़ा में अवैध विस्फोट से हादसा, पुलिस ने जांच शुरू की
बांसवाड़ा, 29 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
बांसवाड़ा जिले के तलवाड़ा थाना क्षेत्र के बडलिया त्रिपुरा सुंदरी गांव में बुधवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। तालाब पर मछली पकड़ने गए युवक के हाथ में बारूदी टोटा (क्रूड बम) फट गया, जिससे उसकी दोनों हथेलियों के चीथड़े उड़ गए। घायल रमण (38) पुत्र बटू को लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
घटना के समय रमण तालाब में मछली पकड़ने के लिए बारूदी टोटा का इस्तेमाल कर रहा था। तभी विस्फोट हो गया और वह मौके पर ही गिर पड़ा। धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया।
मछलियों को पकड़ने के लिए इस तरह विस्फोटक का उपयोग पूरी तरह अवैध है, फिर भी कई ग्रामीण इसे अपनाते हैं। तालाब में बारूदी विस्फोटक फोड़कर मछलियां मारी जाती हैं और बाद में उन्हें इकट्ठा किया जाता है। फिलहाल पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन जांच शुरू कर दी गई है।
डीएसपी गोपीचंद मीणा ने बताया कि एचई-36 बारूद से होने वाले धमाके खदानों में पत्थर तोड़ने के लिए उपयोग होते हैं। बिना लाइसेंस इन्हें खरीदना या बेचना विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध है, जिसमें आजीवन कारावास तक का प्रावधान है।
गौरतलब है कि इससे पहले 19 सितंबर को भी बांसवाड़ा के खमेरा थाना क्षेत्र में इसी तरह का हादसा हुआ था, जिसमें युवक गौतम घायल हुआ था।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *