LOADING

Type to search

उदयपुर से दक्षिण भारत तक जल्द मिलेगी सीधी रेल कनेक्टिविटी: भूतड़ा

Local

उदयपुर से दक्षिण भारत तक जल्द मिलेगी सीधी रेल कनेक्टिविटी: भूतड़ा

Share

राणा प्रताप स्टेशन पर नए प्लेटफार्म का निर्माण होगा
अहमदाबाद कनेक्टिविटी पूरा होते ही नई ट्रेनें शुरू होंगी

उदयपुर, 29 अक्टूबर:
अजमेर रेल मंडल के डीआरएम राजू भूतड़ा ने कहा कि असावरा स्टेशन से अहमदाबाद तक कनेक्टिविटी पूरी होते ही मुंबई और दक्षिण भारत के लिए सीधी ट्रेनें शुरू की जाएंगी। वे बुधवार को उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर आयोजित अमृत संवाद कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डीआरएम ने बताया कि अहमदाबाद के कालूपुर स्टेशन का रिडवलपमेंट कार्य जोरों पर है और इसके पूरा होने के बाद उदयपुर से नई ट्रेनें शुरू होंगी।
नई ट्रेनों और रोज चलने वाली सेवाओं की योजना
भूतड़ा ने बताया कि हाल ही में उदयपुर से चंडीगढ़ के लिए नई ट्रेन शुरू हुई है और भविष्य में और नई ट्रेनों की संभावना है। उदयपुर-हरिद्वार ट्रेन को रोज चलाने की योजना बनाई जा रही है, जो यात्री संख्या बढ़ने पर दैनिक सेवा में परिवर्तित हो सकती है।
राणा प्रताप स्टेशन पर नया प्लेटफार्म और देबारी में गुड्स शिफ्ट
डीआरएम ने बताया कि राणा प्रताप स्टेशन पर पेसेंजर प्लेटफार्म बनाया जाएगा। देबारी में गुड्स हैंडलिंग कार्य को शिफ्ट कर वहां से और ट्रेन संचालन की सुविधा बढ़ाई जाएगी। उदयपुर सिटी स्टेशन का रिडवलपमेंट अगले साल अगस्त तक पूरा होने की संभावना है। स्टेशन पर लोकल आर्ट, कल्चर और हेरिटेज की झलक भी देखने को मिलेगी।
कर्मचारियों की सुरक्षा सर्वोपरी
अमृत संवाद में ट्रेकमैन भगवानलाल ने ड्यूटी के दौरान सुरक्षा की समस्या और उनके साथ हुई घटना का जिक्र किया। जिस पर डीआरएम ने नाराजगी जताते हुए गश्त बढ़ाने और बदमाशों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
सम्मेद शिखर ट्रेन योजना
मंडल रेलवे उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य जयेश चंपावत की मांग पर डीआरएम भूतड़ा ने कहा कि जैन समाज के प्रमुख तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर तक सीधी रेल सेवा शुरू करने की संभावना तलाशी जा रही है। वर्तमान में सियालदेह तक चलने वाली ट्रेन के रूट का सर्वे कराया जाएगा। जिससे उसे सम्मेद शिखर होकर चलाने की संभावना पर काम किया जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *