LOADING

Type to search

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन बनेंगे तेलंगाना सरकार में मंत्री

National

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन बनेंगे तेलंगाना सरकार में मंत्री

Share

31 अक्टूबर को लेंगे शपथ, रेवंत सरकार के पहले मुस्लिम मंत्री होंगे
हैदराबाद, 29 अक्टूबर:
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और एमएलसी मोहम्मद अजहरुद्दीन को तेलंगाना सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। वे 31 अक्टूबर को राजभवन में शपथ लेंगे। अजहरुद्दीन रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले पहले मुस्लिम मंत्री होंगे।
इस फैसले के पीछे जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव को अहम माना जा रहा है, जहां मुस्लिम मतदाता लगभग 30% हैं। कांग्रेस को उम्मीद है कि अजहरुद्दीन की एंट्री से इस समुदाय में पार्टी का प्रभाव बढ़ेगा।
कांग्रेस की रणनीति और सियासी गणित
जुबली हिल्स सीट पर करीब 3.90 लाख मतदाता हैं, जिनमें से 1.20–1.40 लाख मुस्लिम मतदाता हैं। कांग्रेस ने अजहरुद्दीन को मंत्री बनाकर मुस्लिम समुदाय का भरोसा मजबूत करने की कोशिश की है।
इस सीट पर बीआरएस से मगंती सुनीता गोपीनाथ, कांग्रेस से वल्लाला नवीन यादव, और बीजेपी से लंकला दीपक रेड्डी मैदान में हैं। तीनों बड़ी पार्टियों ने मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा है।
राजनीतिक पृष्ठभूमि
अजहरुद्दीन ने 2023 में जुबली हिल्स से चुनाव लड़ा था, लेकिन वे बीआरएस के मगंती गोपीनाथ से 16,337 वोटों से हार गए थे।
इससे पहले वे 2009 में मुरादाबाद से कांग्रेस सांसद बने थे और 2018 में तेलंगाना कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने।
क्रिकेट करियर और विवाद
अजहरुद्दीन ने भारत के लिए 99 टेस्ट और 334 वनडे मैच खेले। वे 100वां टेस्ट खेलते उससे पहले मैच फिक्सिंग के आरोपों में घिर गए थे। 2000 में BCCI ने उन्हें आजीवन प्रतिबंध लगाया था, जिसे 2012 में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया।
रेवंत रेड्डी की सरकार में अजहरुद्दीन के शामिल होने के बाद कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या 16 हो जाएगी, जबकि अधिकतम सीमा 18 है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *