LOADING

Type to search

मां को ‘डायन’ कहने पर किया था बड़े भाई का मर्डर

Local

मां को ‘डायन’ कहने पर किया था बड़े भाई का मर्डर

Share

चार छोटे भाई गिरफ्तार, तीन दिन की रिमांड पर भेजा गया
बांसवाड़ा, 30 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज):
बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के शंभूपुरा गांव में सोमवार रात हुए हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चार छोटे भाइयों ने मिलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी थी। विवाद की जड़ मां को ‘डाकण’ कहने की बात बनी।
सीआई विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक कालू सोलंकी की बेटी बीमार थी। इसी को लेकर कालू और उसके भाई कमलेश ने नशे की हालत में मां को ‘डाकण’ कहा, जिससे बाकी भाई भड़क गए। गुस्से में चारों छोटे भाइयों ने कालू से झगड़ा किया और उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना 27 अक्टूबर की है। मृतक के पिता लक्ष्मण सोलंकी के छह बेटे हैं, कालू, कमलेश, राकेश, विनोद, रविंद्र और हितेश, जो सभी सूरत में काम करते हैं और दीपावली पर गांव आए थे।
घटना की रिपोर्ट कमलेश सोलंकी ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना अधिकारी विक्रम सिंह ने चारों नामजद आरोपी विनोद (28), राकेश (22), रविंद्र (21) और हितेश (19) पुत्र लक्ष्मण सोलंकी को गिरफ्तार किया। चारों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पीसी रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *