LOADING

Type to search

उदयपुर में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, तलाश काले रंग की कार का

Local

उदयपुर में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, तलाश काले रंग की कार का

Share


उदयपुर, 30 अक्टूबर:
शहर के शोभागपुरा-न्यू आरटीओ 100 फीट रोड पर गुरुवार दोपहर को काले रंग की कार में युवक का अपहरण करने की घटना से सनसनी फैल गई। अपहरणकर्ताओं ने खुद को हरियाणा पुलिस वाला बताया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुधवार दोपहर को हरियाणा नंबर की काली कार रूपसागर चौराहा पर पहुंची। कार से उतरे तीन-चार युवकों ने सड़क किनारे से कमलेंद्र नामक युवक (रजिस्ट्री कार्यालय में कार्यरत) को जबरन पकड़कर तेज गति से कार में डाल लिया। अपहरणकर्ताओं के साथ एक व्यक्ति उन्हें रास्ता बता रहा था।
मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाने की कोशिश की, लेकिन घटना इतनी तेज़ी से हुई कि कार का नंबर कैप्चर नहीं हो सका। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने चौराहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार और अपहरणकर्ताओं का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है। स्थानीय लोग और पुलिस दोनों ही अपहरण की गुत्थी सुलझाने में जुटे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *