LOADING

Type to search

आरबीआई ने वैश्विक, घरेलू आर्थिक हालात का लिया जायज़ा

Local

आरबीआई ने वैश्विक, घरेलू आर्थिक हालात का लिया जायज़ा

Share

भारतीय रिज़र्व बैंक के सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की 619वीं बैठक उदयपुर में संपन्न
उदयपुर, 31 अक्टूबर:
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की 619वीं बैठक आज उदयपुर में गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में हुई।
RBI द्वारा जारी आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बोर्ड ने बैठक में उभरते हुए वैश्विक और घरेलू आर्थिक हालात का गहनता से जायजा लिया। इस समीक्षा में बदलते हुए भू-राजनीतिक (जियोपॉलिटिकल) और वित्तीय बाज़ार के घटनाक्रमों तथा उनसे जुड़ी चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया गया।
बोर्ड ने केंद्रीय बैंक के कामकाज की भी समीक्षा की। इस दौरान, सेंट्रल बोर्ड की विभिन्न उप-समितियों के कामकाज का मूल्यांकन किया गया। साथ ही, डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) और कंज्यूमर एजुकेशन एंड प्रोटेक्शन डिपार्टमेंट सहित चुनिंदा सेंट्रल ऑफिस डिपार्टमेंट की गतिविधियों का भी मूल्यांकन किया गया।
बैठक की शुरुआत में, बोर्ड सदस्यों ने चल रहे विजिलेंस अवेयरनेस वीक 2025 के अवसर पर इंटीग्रिटी प्लेज (सत्यनिष्ठा की शपथ) ली, और सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के मौके पर राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ भी ली गई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में डिप्टी गवर्नर टी रविशंकर, स्वामिनाथन जे, डॉ. पूनम गुप्ता, और शिरीष चंद्र मुर्मू सहित वित्तीय सेवा विभाग के सचिव नागराजू मद्दीराला, आर्थिक मामलों के विभाग की सचिव अनुराधा ठाकुर, तथा अन्य बोर्ड डायरेक्टर्स उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *