LOADING

Type to search

उदयपुर के बायो पार्क में टाइगर ‘कुमार’ की मौत

Local

उदयपुर के बायो पार्क में टाइगर ‘कुमार’ की मौत

Share

कर्नाटक से 2017 में लाया गया था, भोजन भी नही खाया था, जोड़ों के दर्द से था परेशान
उदयपुर बायो पार्क में 18 साल के टाइगर कुमार का निधन
उदयपुर, 1 नवम्बर:
उदयपुर के सज्जनगढ़ बायो पार्क में शनिवार सुबह 9:48 बजे नर बाघ कुमार का निधन हो गया। वाइल्ड लाइफ डीएफओ यादवेन्द्र सिंह चुण्डावत ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से कुमार का स्वास्थ्य ठीक नहीं था और वह भोजन भी नहीं कर रहा था। जोड़ों के दर्द और उम्रदराज होने के कारण छह महीने पहले उसे नॉन-डिस्प्ले क्षेत्र में रखा गया था।
टाइगर कुमार का जन्म 26 जुलाई 2007 को कर्नाटक के पिलिकुला बायोलॉजिकल पार्क, मैंगलोर में हुआ था। उसके पिता पुलाकोस और मां बाधिन वरोथा थीं। 13 जुलाई 2017 को 10 साल की उम्र में उसे उदयपुर बायो पार्क लाया गया था। मृत बाघ ने 18 वर्ष 4 माह की उम्र पूरी की।
मृत्युपरांत पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड के सदस्य डॉ. महेन्द्र मेहता, डॉ. करमेन्द्र प्रताप सिंह और डॉ. हिमांशु व्यास ने पार्क में जांच पूरी की। दोपहर करीब तीन बजे वन विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस और स्थानीय ईडीसी सदस्यों की उपस्थिति में सज्जनगढ़ जैविक उद्यान के श्मशान स्थल पर कुमार का अंतिम संस्कार किया गया।
अन्त्येष्टि में उप वन संरक्षक यादवेन्द्र सिंह चुण्डावत, सहायक वन संरक्षक सुरभि शर्मा, क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रभुलाल मीणा, सहायक उप निरीक्षक अमजद खां, पटवारी गिरधर सिंह राजपूत और बायो पार्क के स्टाफ तथा ईडीसी सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *