LOADING

Type to search

शराब से भरा ट्रक पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार

Local

शराब से भरा ट्रक पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार

Share

दवा और खाद की बाल्टियों में छिपाई गई थीं 732 शराब की बोतलें, कीमत करीब 6 लाख रुपए
डूंगरपुर, 2 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क)
: डूंगरपुर जिले में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राब से भरा ट्रक पकड़ा और एक तस्कर को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ अभियान के तहत की।
थानाधिकारी कैलाश सोनी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रतनपुर बॉर्डर के रास्ते गुजरात में शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी की और एक संदिग्ध ट्रक को रोककर जांच की। तलाशी में पाया गया कि ट्रक में दवा और खाद की बाल्टियों में शराब की बोतलें बारीकी से छिपाई गई थीं।
पुलिस ने मौके पर ही ट्रक को जब्त कर 732 शराब की बोतलें बरामद कीं, जिनकी कीमत करीब 6 लाख रुपए है। आरोपी की पहचान चंद्रवीर सिंह जाटव, निवासी उत्तर प्रदेश, के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि खेप कहां से लाई गई थी और गुजरात में किसे सप्लाई की जानी थी। थानाधिकारी सोनी ने बताया कि ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ के तहत नशा और तस्करी के खिलाफ अभियान जिलेभर में लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *