LOADING

Type to search

49.42 लाख की लागत से नीमज माता मंदिर का होगा कायाकल्प

Local

49.42 लाख की लागत से नीमज माता मंदिर का होगा कायाकल्प

Share

पर्यटन विभाग ने स्वीकृत किया बजट
उदयपुर, 2 नवम्बर:
शहर में फतहसागर झील के देवाली छोर पर आस्था और पर्यटन का केंद्र नीमज माता मंदिर अब नए रूप में नजर आएगा। पर्यटन विभाग की ओर से मंदिर में विकास एवं मरम्मत कार्यों के लिए 49.42 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। यह राशि पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग को हस्तांतरित की गई है। जल्द ही मंदिर परिसर में विकास कार्य शुरू होगा।
पर्यटन विभाग के अतिरिक्त निदेशक (विकास) आनंद कुमार त्रिपाठी ने पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक को उदयपुर के नीमच माता मंदिर के विकास कार्य कराए जाने के लिए 49.42 लाख रुपए राशि हस्तांतरित किए हैं। मंदिर जीर्णोद्धार पर 5.23 लाख रुपए, मंदिर दीवार मरम्मत पर 1.29 लाख रुपए, मंदिर परिसर में एमएस ग्रिल निर्माण पर 2.99 लाख, मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से नए फ्लोर व पाथवे निर्माण पर 21.13 लाख रुपए, सीढ़ियों के जीर्णोद्धार पर 14.43 लाख रुपए, टायलेट जीर्णोद्धार पर 2.05 लाख रुपए और कुर्सियो के मरम्मत पर 1.10 लाख रुपए व्यय होंगे।
दीवार गिरने से घायल हो गए थे पर्यटक
गत वर्ष पहाड़ी पर रैलिंग के पास फोटो खिंचवा रहे छह पर्यटक दीवार गिरने से घायल हो गए थे। सेवक मयंक कुमावत ने बताया कि इस घटना के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, देवस्थान मंदिर जोराम कुमावत, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी को ज्ञापन देकर मंदिर की वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए जीर्णोद्धार करवाने की मांग की थी। इस पर देवस्थान विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव बजट में शामिल किया गया और राशि जारी की गई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *