LOADING

Type to search

पदोन्नति परीक्षा के दौरान दौड़ते हेड कांस्टेबल की थमीं सांसें, पुलिस महकमे में शोक

Local

पदोन्नति परीक्षा के दौरान दौड़ते हेड कांस्टेबल की थमीं सांसें, पुलिस महकमे में शोक

Share

ASI प्रमोशन टेस्ट में हार्ट अटैक से हुई मौत; साथी जवानों ने सलामी देकर दी अंतिम विदाई
उदयपुर, 3 नवम्बर: शहर के फतेहसागर झील किनारे रानी रोड पर सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस विभागीय पदोन्नति परीक्षा के लिए दौड़ रहे हेड कांस्टेबल जब्बर सिंह की अचानक तबियत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मृत्यु हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे सहायक उपनिरीक्षक (ASI) पदोन्नति के लिए आयोजित फिजिकल टेस्ट में हिस्सा ले रहे थे।
जानकारी के अनुसार झाड़ोल थाने में तैनात हेड कांस्टेबल जब्बर सिंह (35) सोमवार सुबह आयोजित 2 किलोमीटर दौड़ में शामिल हुए थे। दौड़ के दौरान वे अचानक ट्रैक पर गिर पड़े। मौके पर मौजूद अधिकारियों और जवानों ने तत्काल उन्हें एमबी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ अधिकारी और साथी पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। शव को एमबी चिकित्सालय की मॉर्च्युरी में पोस्टमॉर्टम के लिए रखवाया गया है।
झाड़ोल के रहने वाले थे जब्बर सिंह
जब्बर सिंह झाड़ोल उपखंड के अटवाल गांव के निवासी थे। वे वर्ष 2011 में कॉन्स्टेबल पद पर भर्ती हुए थे और लंबे समय से उदयपुर जिले में सेवाएं दे रहे थे। वर्तमान में वे झाड़ोल थाने में पदस्थापित थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं। पिता अर्जुन सिंह जेल प्रहरी पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता जमुना कंवर गृहिणी हैं।
साथियों ने दी अंतिम सलामी
हेड कांस्टेबल जब्बर सिंह को अंतिम संस्कार से पहले साथियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके शव पर माला चढ़ाई गई और पुलिस सम्मान के साथ सलामी देकर अंतिम विदाई दी गई।
540 हेड कांस्टेबल की प्रमोशन भर्ती चल रही
जानकारी के अनुसार, उदयपुर रेंज के 540 हेड कांस्टेबलों की प्रमोशन भर्ती प्रक्रिया जारी है। उदयपुर पुलिस लाइन में इन दिनों प्रशिक्षण चल रहा है। इसी सिलसिले में सोमवार को सभी अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए रानी रोड लाया गया था। उसी दौरान यह हादसा हुआ।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *