LOADING

Type to search

भीलवाड़ा में नवजात को गोबर में लपेटकर पानी में फेंका

Rajasthan

भीलवाड़ा में नवजात को गोबर में लपेटकर पानी में फेंका

Share

सड़क किनारे गड्ढे में औंधे-मुंह पड़ी लाश, पोस्टमॉर्टम में पता चला एक दिन का था बच्चा
भीलवाड़ा, 3 नवम्बर:
कोटड़ी थाने के सालरिया गांव में सोमवार सुबह एक दिन का नवजात गोबर में लिपटा हुआ पानी के गड्ढे में पाया गया। पानी टंकी की सप्लाई देने आए ग्रामीण देबी सिंह दरोगा ने बच्चा पानी में औंधे-मुंह पड़ा देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
कोटड़ी अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। चिकित्सक डॉ. सुरेश शर्मा ने बताया कि नवजात लगभग 24 घंटे पुराना था और यह मेच्योर डिलीवरी थी।
शव के आसपास गोबर पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चा पानी में फूला हुआ और सफेद पड़ चुका था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लकड़ी से शव को किनारे निकालकर अस्पताल की मॉर्च्युरी भेजा।
सवाईपुर ASI कैलाश चंद्र प्रजापत ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर तुरंत घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। अज्ञात मां के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोग और ग्रामीण भी घटना स्थल पर जमा हुए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *