LOADING

Type to search

चलती ईको कार में अचानक लगी आग, चालक की सूझबूझ से बची जान

Local

चलती ईको कार में अचानक लगी आग, चालक की सूझबूझ से बची जान

Share

डूंगरपुर, 5 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क): डूंगरपुर जिले के साबला थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा टल गया। साबला-मुंगेड मार्ग पर चलती ईको कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि चालक ने समय रहते सूझबूझ दिखाते हुए कार रोक ली और बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार गनोड़ा निवासी विनेश डोडियार ईको कार में सीएनजी भरवाकर लौट रहे थे। रास्ते में अचानक कार से धुआं उठने लगा और तापमान बढ़ने लगा। स्थिति को भांपते हुए उन्होंने तुरंत कार को सड़क किनारे रोका और बाहर निकल गए। कुछ ही क्षणों में कार ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते पूरी तरह जलकर राख हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर साबला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से पानी मंगवाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के दौरान सड़क पर गुजर रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *