LOADING

Type to search

बांसवाड़ा में महिलाओं को दिए ऋण की राशि क्रेडिट कंपनी के कर्मचारियों ने डकारी

Local

बांसवाड़ा में महिलाओं को दिए ऋण की राशि क्रेडिट कंपनी के कर्मचारियों ने डकारी

Share

एरिया मैनेजर ने शाखा प्रबंधक और तीन केंद्र प्रबंधकों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी
बांसवाड़ा, 6 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क) : महिलाओं को लघु ऋण देकर जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कार्य रही क्रेडिट कंपनी के कर्मचारियों ने अमानत में खयानत कर दी। कर्मचारियों ने महिलाओं से दिए गए ऋण की राशि तो वसूल ली, लेकिन कंपनी में जमा नहीं कराई। इस पर एरिया मैनेजर ने शाखा प्रबंधक और तीन केंद्र प्रबंधकों के खिलाफ सज्जनगढ़ थाने में प्रकरण दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड में एरिया मैनेजर शोभाराम कुत्राहे पुत्र शिवचरण कुत्राहे बालाघाट (मध्यप्रदेश) ने सज्जनगढ़ थाने पर रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी कंपनी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रजिस्टर और मान्यता प्राप्त है। क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड सज्जनगढ़ शाखा का कार्यालय कन्या स्कूल के सामने है। शाखा का 16 से 21 जून 2025 तक बीएसटी अंकेक्षण टीम के अमित कमार राघव व अन्य ने ऋण खातों का परीक्षण किया। साथ ही खाताधारकों से भी बात की। इसमें वित्तीय गड़बड़ी का पता चला।
3 लाख से अधिक का गबन
रिपोर्ट के अनुसार सज्जनगढ़ शाखा के प्रबंधक विनोद चंदेल पुत्र रतनसिंह चंदेल निवासी रामपुरा लसोड़िया नीमच मध्यप्रदेश, केंद्र प्रबंधक विशाल खराड़ी पुत्र हजा खराड़ी ग्राम पारडा मेहता, ओबरी जिला डूंगरपुर, केंद्र प्रबंधक हकरू पुत्र सोहन ग्राम परनाला, मगरदा डामरासाथ बांसवाड़ा और अशोक कुमार पुत्र कांतिलाल ग्राम आनंदपुरी, बांसवाड़ा ने 3 लाख 16 हजार 595 रुपए का गबन किया। आरोपियों ने कंपनी से जुड़ीं विभिन्न महिला सदस्यों को दिए गए ऋण की राशि वसूल तो की, लेकिन कंपनी में जमा नहीं कराई। इसमें आरोपी विनोद ने 3, हकरू ने 8, विशाल ने 1 और अशोक कुमार ने 21 सदस्यों को दिए गए ऋण की राशि डकार ली। रिपोर्ट पर पुलिस ने चारों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *