यूडीए ने ध्वस्त किए 52 कोटड़ी, 20 निर्माणाधीन मकान, 50 से अधिक बाउंड्रीवॉल
Share
राजस्व ग्राम सविनाखेड़ा में 110 करोड़ कीमत वाली सरकारी जमीन पर लोगों ने कर लिए थे अतिक्रमण
उदयपुर, 6 नवम्बर: उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) द्वारा गुरुवार को शहर से सटे राजस्व ग्राम सविनाखेड़ा में 110 करोड़ रुपए कीमत वाली करीब दो लाख वर्ग फीट सरकारी जमीन पर लोगों द्वारा अवैध निर्माण कर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कर अपने कब्जे में लिया गया।
यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि राजस्थान ग्राम सविनाखेड़ा के आराजी संख्या 1545 से 1553, 1536, 1539, 1540, 1919/1552 आदि नगर विकास प्रन्यास के नाम दर्ज प्राधिकरण स्वामित्व की भूमि पर लोगों द्वारा अतिक्रमण कर चारीदीवारी, कमरे, कोटड़ियों आदि का निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया। इसकी सूचना पर यूडीए सचिव हेमेंद्र नागर, उपायुक्त सुरेंद्र बी पाटीदार, तहसीलदार रणजीतसिह विटू, डॉ अभिनव शर्मा, राजस्व निरीक्षक बाबूलाल तेली, राजेंद्र सेन, बाबूलाल तावड़, सूरपालसिंह सोलंकी, राजेश मेहता, प्रतापसिंह राणावत, दूलीचंद शर्मा, अभिमन्यु सिंह, विजय नायक, अभय सिंह, भरत हथाया, पटवारी दीपक जोशी, हितेंद्र सिंह तंवर मय होमगार्ड जवान टीम ने मौके पर पहुंच कर बुलडोजर की मदद से करीब 52 कोटड़ी, कमरे निर्माण, 20 के आसपास निर्माणाधीन मकान व 50 से अधिक बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त किया गया।
यूडीए की बाउंड्रीवॉल तोड़ चोरी छिपे कर लिया निर्माण
आयुक्त जैन ने बताया कि यहां यूडीए की बाउंड्रीवॉल को भी क्षतिग्रस्त कर चोरी छिपे निर्माण किया जा रहा था। मौके पर हटाए गए निर्माण में कोई भी व्यक्ति निवासरत नहीं था। मात्र अतिक्रमण की नियत से मौके पर निर्माण किया गया। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर पूछताछ करने पर यह भी सामने आया कि राजकीय खाते की उक्त यूडीए भूमि को अज्ञात लोगों द्वारा अपनी बताई जाकर सस्ते दामों में अवैध रूप से बेचान भी किया जा रहा था। भू माफियाओं द्वारा इस जमीन को आदिवासी की कृषि भूमि बता गुमराह करते हुए बेच दी गई।
भूखंड खरीदते वैधता जांचने की अपील
यूडीए आयुक्त राहुल जैन ने आम जनता से अपील की है कि कोई भी भूखंड क्रय करते समय, दस्तावेज की वैधता अवश्य जांचें। ऐसे अनाधिकृत व्यक्ति सरकारी भूमि पर कब्जा कर ऐसे भूखंडों को आम जनता को सस्ते दामों के लालच में बेच देते हैं।
