LOADING

Type to search

मूर्ति पूजा पर विवादित पर्चे फेंकने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Local

मूर्ति पूजा पर विवादित पर्चे फेंकने वाला आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

Share

उदयपुर, 7 नवंबर : जिले के डबोक थाना क्षेत्र में हिंदू धर्म की मूर्ति पूजा पर आपत्तिजनक टिप्पणी वाले पर्चे फेंकने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। डबोक थानाधिकारी ने बताया कि 24 सितंबर को स्थानीय ज्वेलर्स शांति लाल पुत्र तेजपाल निवासी डबोक चौराहा ने रिपोर्ट दी थी कि उनकी दुकान “विनायक ज्वेलर्स” के शटर के नीचे किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक पर्चा डाल दिया था, जिसमें ईसाई धर्म का प्रचार करते हुए मूर्ति पूजा को लेकर विवादित टिप्पणी की गई थी। तकनीकी जांच के बाद टीम ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले से आरोपी डेनियल ओल्टीनो पुत्र ए.ई. ओल्टीनो (57) निवासी रायकत पारा, थाना कोतवाली, को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने स्वयं को ईसाई धर्म का गुरु बताते हुए धर्म प्रचारक होने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि वह 17 सितंबर को अपनी पत्नी के साथ सालगिरह मनाने के लिए उदयपुर आया था और डबोक स्थित होटल में ठहरा था। 21 और 22 सितंबर को उसने 10 वर्ष पुराने पर्चे, जिनमें ईसाई धर्म ग्रहण करने व मूर्ति पूजा पर टिप्पणी की गई थी, क्षेत्र की बंद दुकानों के शटरों के नीचे डाल दिए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *