बाइक सवार के पास 13.57 ग्राम एमडी बरामद, युवाओं को बेचने की फिराक में था आरोपी
Share
‘ऑपरेशन स्वच्छता’ के तहत कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
डूंगरपुर, 7 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क): नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन स्वच्छता’ के तहत डूंगरपुर कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने महारावल स्कूल के पास सरकारी लाइब्रेरी सीसी मार्ग से एक युवक को 13.57 ग्राम अवैध एमडी (मेफेड्रोन) मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी शहर के युवाओं को नशा बेचने की फिराक में था।
एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर सीआई शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। एसआई चंदूलाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संदिग्ध अवस्था में बैठे युवक को रोककर पूछताछ की। तलाशी के दौरान उसके पास से 13.57 ग्राम एमडी बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ और बाइक दोनों जब्त कर लिए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान शाहिद उर्फ शाहिर उर्फ अंडा (27) पुत्र सलीम खान पठान, निवासी पातेला गरीब नवाज कॉलोनी, डूंगरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में एसआई चंदूलाल, हेड कॉन्स्टेबल लक्ष्मण सिंह (जिनकी विशेष भूमिका रही), कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह, महिपाल और सुरेंद्र सिंह शामिल रहे।
एक माह में नशे के खिलाफ लगातार एक्शन
डूंगरपुर पुलिस ने पिछले एक महीने में नशे के खिलाफ कई सफल कार्रवाई की हैं—
11 अक्टूबर: ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाले वांछित आरोपी शाहरुख उर्फ विठ्ठल उर्फ धारी को पकड़ा गया।
15 अक्टूबर: मस्तान बाबा दरगाह के पास 7.45 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी साहिल खान मेव को गिरफ्तार किया गया।
18 अक्टूबर: झालठ मठ रोड पर झाड़ियों की आड़ में ब्राउन शुगर का नशा करते करण डामोर मीणा को दबोचा गया।
