LOADING

Type to search

उदयपुर में 8 फ्लाइट्स लेट, उड़ानें 7 घंटे तक प्रभावित

Local

उदयपुर में 8 फ्लाइट्स लेट, उड़ानें 7 घंटे तक प्रभावित

Share


उदयपुर, 7 नवम्बर:
दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट में एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के ऑटोमैटिक मैसेज स्विचिंग सिस्टम (AMSS) में तकनीकी खराबी के कारण उदयपुर के डबोक एयरपोर्ट पर दिल्ली और मुंबई से आने-जाने वाली फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। कुछ उड़ानों में 7 घंटे तक देरी रही, जबकि कुछ फ्लाइट्स 2-3 घंटे लेट हुईं। जयपुर से आने वाली फ्लाइट कैंसिल हो गई, जिससे पैसेंजर को सड़क मार्ग से उदयपुर आना पड़ा।
उदयपुर में दिनभर में कुल 8 फ्लाइट्स डिले हुईं। सबसे अधिक असर दिल्ली से आने-जाने वाली उड़ानों पर पड़ा। मुंबई की 2 फ्लाइट्स पर भी देरी का असर देखा गया। दिल्ली से आने वाली पहली फ्लाइट सुबह 8:25 बजे की थी, जो 1 घंटे देर से 9:35 बजे पहुंची। इससे चेक-इन, गेट पर इंतजार और कनेक्शन फ्लाइट छूटने का खतरा बढ़ गया।
AMSS एक कंप्यूटर नेटवर्क सिस्टम है, जो पायलट, ग्राउंड स्टाफ और एयरपोर्ट्स को फ्लाइट प्लान, रूट, ऊँचाई, मौसम अपडेट और अन्य महत्वपूर्ण मैसेज रियल-टाइम भेजता है। सिस्टम फेल होने पर फ्लाइट प्लान मैन्युअली भेजने पड़ते हैं, जिससे ATC का काम बढ़ता है, देरी होती है और सुरक्षा जोखिम बढ़ जाता है।
अन्य एयरपोर्ट्स पर भी असर
दिल्ली की तकनीकी दिक्कत का प्रभाव बेतिया, लखनऊ, जयपुर, चंडीगढ़ जैसे एयरपोर्ट्स पर भी देखा गया। लेट फ्लाइट्स के कारण अपकमिंग उड़ानों का शेड्यूल भी प्रभावित हुआ।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *