सुबोध रंजन की चित्राकृति ‘गवरी’ को अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार
Share
उदयपुर, 7 नवम्बर: गुजरात की प्रसिद्ध संस्था “मुखौटे क्रिएटिव आर्ट फाउंडेशन” अहमदाबाद द्वारा आयोजित पांच दिवसीय कला प्रदर्शनी में राजस्थान के कलाकार सुबोध रंजन शर्मा को अंतरराष्ट्रीय कलाकार पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह प्रदर्शनी मुखौटे आर्ट गैलरी, नारायणपुरा में आयोजित की गई।
फाउंडेशन की संस्थापक नीलू पटेल ने बताया कि चयनित कलाकृतियों का मूल्यांकन ज्यूरी द्वारा तय मानकों पर किया गया, जिनमें सुबोध की ‘गवरी’ विषय पर तैल रंग व मिक्स मीडिया से बनी कृति को अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार सोहम पटेल और भाविन मनवार ने प्रदान किया।
इसी विषय पर बनी सुबोध की एक अन्य कलाकृति ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ आर्ट एंड कल्चर (इफ़ेक) द्वारा सीतापुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित तीन दिवसीय 9वीं एनुअल आर्ट प्रदर्शनी में भी प्रदर्शित की गई, जिसमें देशभर से केवल 24 श्रेष्ठ कृतियों का चयन किया गया।
