LOADING

Type to search

कांग्रेस को घुसपैठियों की, भाजपा को लोकतंत्र की चिंता : रावत

Local

कांग्रेस को घुसपैठियों की, भाजपा को लोकतंत्र की चिंता : रावत

Share


उदयपुर, 9 नवम्बर: धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती एवं मतदाता गहन पुनर्निरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर भाजपा उदयपुर देहात की कार्यशाला रविवार को बलिचा स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद डॉ. मन्नालाल रावत, अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष भंवरसिंह पंवार ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक नानालाल अहारी, पूर्व जिला प्रमुख शांतिलाल मेघवाल, जिला महामंत्री ललितसिंह सिसोदिया और अभियान संयोजक दीपक शर्मा उपस्थित रहे।
कार्यशाला में 15 नवम्बर को डूंगरपुर में होने वाले राज्य स्तरीय बिरसा मुंडा जयंती समारोह की तैयारियों और एसआईआर अभियान को लेकर विधानसभा व मंडलवार जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
सांसद डॉ. रावत ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा न केवल जनजाति समाज, बल्कि पूरे राष्ट्र के गौरव हैं। कांग्रेस ने जनजाति नायकों को इतिहास से ओझल करने और जनजाति वर्ग को केवल वोट बैंक समझने का कार्य किया, जबकि भाजपा ने जनजाति वर्ग के कल्याण के लिए मंत्रालय, आयोग, आरक्षण और पंचम अनुसूची जैसे ठोस कदम उठाए।
उन्होंने कहा कि एसआईआर अभियान स्वतंत्रता के बाद नौवीं बार चलाया जा रहा है। कांग्रेस इस पर भ्रम फैला रही है क्योंकि उसे घुसपैठिया वोट बैंक की चिंता है, जबकि भाजपा लोकतंत्र की मजबूती के लिए कार्य कर रही है।
कार्यशाला में जिला व मंडल पदाधिकारी, अभियान संयोजक एवं शक्ति केंद्र प्रमुख मौजूद रहे। सांसद रावत ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पात्र मतदाताओं को जोड़ने के अभियान को पूर्ण सफलता तक पहुंचाएं।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *