LOADING

Type to search

गोविन्द गुरु कॉलेज में फर्स्ट ईयर अप्रवेशित विद्यार्थियों की रिफंड लिस्ट जारी

Local

गोविन्द गुरु कॉलेज में फर्स्ट ईयर अप्रवेशित विद्यार्थियों की रिफंड लिस्ट जारी

Share

अगले सप्ताह से ऑनलाइन खातों में होगी फीस ट्रांसफर
बाँसवाड़ा, 9 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
गोविन्द गुरु कॉलेज में सत्र 2025-26 के लिए बीए और बीएससी फर्स्ट ईयर की प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद उन विद्यार्थियों की सूची जारी की गई है जिन्होंने फीस जमा की थी, परंतु मेरिट में स्थान प्राप्त नहीं कर सके। कॉलेज प्रशासन ने ऐसे पात्र विद्यार्थियों की फीस रिफंड सूची सार्वजनिक कर दी है।
ऑनलाइन एडमिशन नोडल अधिकारी प्रकाश चन्द्र किन्कोड़ ने बताया कि बीए और बीएससी (बायो, मैथ्स) में निर्धारित सीटों के मुकाबले अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। जिन विद्यार्थियों का प्रवेश नहीं हो सका, उनकी सूची कॉलेज नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दी गई है। यदि किसी विद्यार्थी को सूची से संबंधित आपत्ति या परिवेदना हो, तो वह कक्ष संख्या 8 में कार्यालय समय के दौरान आवेदन प्रस्तुत कर सकता है। सभी पात्र विद्यार्थियों को उनकी ऑनलाइन फॉर्म में दर्ज बैंक खातों में फीस की राशि 17 नवम्बर से ट्रांसफर की जाएगी।
प्रवेश प्रक्रिया के मुख्य तथ्य:

  • बीए: कुल सीटें – 2300, फीस जमा – 2700, फीस वापसी – 400
  • बीएससी बायो: कुल सीटें – 176, फीस जमा – 201, रिफंड – 25
  • बीएससी मैथ्स: कुल सीटें – 88, फीस जमा – 89, रिफंड – 01

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *