LOADING

Type to search

जनजाति क्षेत्र में धर्म की अलख जगाएंगे साधु-संत

Local

जनजाति क्षेत्र में धर्म की अलख जगाएंगे साधु-संत

Share

गीता जयंती पर भारत माता मंदिर में दो दिवसीय विराट आयोजन
बांसवाड़ा, 9 नवंबर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
जनजाति बहुल क्षेत्र में सनातन धर्म को सशक्त बनाने और समाज सुधार की दिशा में साधु-संतों ने पहल शुरू की है। गीता जयंती के उपलक्ष्य में इस बार भारत माता मंदिर परिसर में दो दिवसीय विराट कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन 1 दिसंबर को गीता जयंती के अवसर पर होगा।
भारत माता मंदिर में आयोजित भजन मंडली व साधु-संत कोटवाल सम्मेलन में जिलेभर से सैकड़ों संत-महात्मा और मठ कोटवाल शामिल हुए। सम्मेलन का उद्देश्य समाज में धर्म की जागृति और कुरीतियों को दूर करना रहा।
युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने का संकल्प
बैठक में धर्म परिवर्तन पर रोक, समाज सुधार और युवाओं को भक्ति व सनातन संस्कृति से जोड़ने पर विस्तृत चर्चा हुई। संतों ने इन संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया।
भव्य कार्यक्रम की तैयारियां शुरू
आयोजन समिति के अनुसार, दो दिवसीय कार्यक्रम में भजन संध्या, धार्मिक प्रतियोगिताएं, युवाओं के लिए खेलकूद गतिविधियां, महाआरती और धर्म नाटक शामिल रहेंगे। आयोजक गीता जयंती को पूरे भव्यता और जनभागीदारी के साथ मनाने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *