LOADING

Type to search

मानगढ़ धाम जा रहे तीन युवकों पर हमला

Local

मानगढ़ धाम जा रहे तीन युवकों पर हमला

Share

एक युवक गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती; तीनों दोस्त घूमने जा रहे थे
बांसवाड़ा, 9 नवंबर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
मानगढ़ धाम घूमने जा रहे तीन युवकों पर शुक्रवार दोपहर कुछ अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनंदपुरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार धम्बोला थाना क्षेत्र के बासिया निवासी अशोक डामोर अपने दो दोस्तों सुरेश और विनोद के साथ मानगढ़ धाम जा रहे थे। जब वे मानगढ़ के नीचे बंद रास्ते के तिराहे पर पहुंचे, तो कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज की और हमला कर दिया।
हमले में अशोक डामोर के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसे सीएचसी आनंदपुरी ले जाया गया, जहां उसके सिर पर चार टांके लगे। सुरेश को भी हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने घायल अशोक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *