LOADING

Type to search

मातृकुंडिया बांध से छोड़ा जाएगा एक मीटर पानी, बनास नदी में बढ़ेगा प्रवाह

Local

मातृकुंडिया बांध से छोड़ा जाएगा एक मीटर पानी, बनास नदी में बढ़ेगा प्रवाह

Share

चित्तौड़गढ़, 9 नवंबर (विजन 360 न्यूज डेस्क): राशमी उपखंड क्षेत्र के मातृकुंडिया बांध का जलस्तर नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने रविवार रात 9 बजे छह गेट डेढ़-डेढ़ फीट खोलने का निर्णय लिया है। इस कदम से जलस्तर करीब एक मीटर घटने की संभावना है। यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा गठित उच्चस्तरीय कमेटी की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है।
उदयपुर में हुई बैठक में कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर और राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी ने किसानों की समस्याओं को देखते हुए बांध का जलस्तर कम करने की मांग की थी। इसके बाद अधिकारियों की सहमति से यह निर्णय लिया गया। शनिवार को भी बांध के छह गेट डेढ़-डेढ़ फीट खोले गए थे।
प्रशासन और जल संसाधन विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि गेट खुलने से बनास नदी में पानी का प्रवाह तेज होगा। लोगों से अपील की गई है कि वे रात के समय नदी किनारे या रपटों के पास न जाएं। ग्रामीणों, विशेषकर बच्चों को नदी किनारे जाने से रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
कपासन विधायक जीनगर की मांग पर बनास नदी में 50 एमसीएफटी पानी रिचार्ज करने तथा सोमी, करजिया और ऊंचकिया बांधों में जल प्रवाह सुनिश्चित करने का सुझाव भी दिया गया है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *