LOADING

Type to search

जली कार से मिला 3 किलो जले नोटों का ढेर

Local

जली कार से मिला 3 किलो जले नोटों का ढेर

Share

कैश लाखों में होने का अंदेशा, अजमेर नंबर की कार; ड्राइवर फरार, पुलिस जांच में जुटी
चित्तौड़गढ़, 9 नवंबर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
चित्तौड़गढ़ के रिठोला चौराहे पर शनिवार को आग लगी अजमेर नंबर की कार से लाखों रुपये के जले नोट बरामद हुए हैं। पुलिस ने जब्त किए गए नोटों का वजन कराया, जो करीब 2 किलो 900 ग्राम निकला। इनमें 100, 200 और 500 रुपये के नोट शामिल हैं। पुलिस ने इसे अवैध नकदी मानते हुए जब्त कर लिया है और कार मालिक की तलाश शुरू कर दी है।
घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। रिठोला चौराहे से गुजर रही अजमेर पासिंग कार से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही सेकंड में उसमें आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस और फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।
आग लगते ही चालक कार छोड़कर फरार हो गया। जब पुलिस ने कार की तलाशी ली तो बोनट के नीचे जले और अधजले नोटों का ढेर मिला। नोटों की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि नकदी लाखों रुपये में रही होगी।
पुलिस ने सभी नोटों को इकट्ठा कर थाने में सुरक्षित रखा और उनका वजन कराया। अब पुलिस कार मालिक और चालक की तलाश में जुटी है। प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि कार को जानबूझकर आग लगाई गई। अजमेर आरटीओ से वाहन का विवरण मांगा गया है, जबकि एक टीम कार मालिक की तलाश के लिए अजमेर रवाना की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *