आदि गौड़ समाज की 51 प्रतिभाएं सम्मानित
Share
उदयपुर, 9 नवम्बर (पंजाब केसरी): आदि गौड़ पंचायत ब्राह्मण समाज समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय दीपावली महोत्सव के दूसरे दिन माली कॉलोनी स्थित विनायक वाटिका में दीपावली स्नेह मिलन समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ।
समिति सचिव महेश गौड़ ने बताया कि समारोह में मेवाड़ चौखला के पूर्व अध्यक्ष शंकर गौड़ को समाज से कुरीतियों को दूर करने के प्रयासों के लिए और शांतिलाल गौड़ को समाज के इतिहास के संरक्षण हेतु विशिष्ट सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही समाज रत्न, साहित्य रत्न, कला रत्न, युवा उद्यमी और खेल रत्न सम्मान के तहत 51 सदस्यों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि मुरलीधर गौड़ ने अपनी कविता से वातावरण को भावनात्मक बना दिया। पंचायत अध्यक्ष नरेश गौड़ ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को एकता और प्रगति के सूत्र में जोड़ते हैं। संचालन अनुभव गौड़ ने किया।
