LOADING

Type to search

‘रन फॉर डायबिटीज’ से दिया मधुमेह से बचाव का संदेश

Local

‘रन फॉर डायबिटीज’ से दिया मधुमेह से बचाव का संदेश

Share

फतहसागर पर पेसिफिक मेडिकल कॉलेज द्वारा आयोजित वॉकाथॉन में उमड़े प्रतिभागी
उदयपुर, 9 नवम्बर:
पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) के मेडिसिन विभाग द्वारा संचालित मधुमेह सुरक्षा पखवाड़े के तहत रविवार को फतहसागर झील की पाल पर ‘डायबिटीज वॉकाथॉन एवं रैली’ का आयोजन हुआ।
इसका उद्देश्य आमजन को मधुमेह से बचाव, संतुलित आहार, नियमित जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। राजीव गांधी पार्क से देवाली छोर तक निकाली गई इस ‘रन फॉर डायबिटीज’ रैली में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मधुमेह नियंत्रण एवं रोकथाम के संदेश वाले पोस्टर और बैनर लेकर लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम में पीएमसीएच मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. गिरीश वर्मा, डायबिटीज विशेषज्ञ डॉ. जगदीश विश्नोई एवं डॉ. वीरेंद्र चौधरी, पीडीआरसी से डॉ. सौरभ गोयल व डॉ. नेहा चड्ढा, तिरुपति नर्सिंग कॉलेज से डॉ. सुनील जोशी और संजय नागदा, पेसिफिक यूनिवर्सिटी देबारी से डॉ. हेमंत पंड्या, गगन यादव एवं डॉ. नीलम व्यास, दर्शन डेंटल कॉलेज से डॉ. विकास पुनिया एवं डॉ. पुलकित चौधरी उपस्थित रहे।
इस दौरान पेसिफिक ग्रुप के विभिन्न संस्थानों से 500 से अधिक छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्वास्थ्यकर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पीएमसीएच चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे जनजागरूकता अभियान समाज में स्वास्थ्य चेतना जगाने में अत्यंत उपयोगी हैं।
कार्यक्रम समन्वयक प्रो. डॉ. जगदीश विश्नोई ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को समय पर जांच, नियमित व्यायाम और नियंत्रित आहार के माध्यम से मधुमेह से बचाव के प्रति प्रेरित करना है, क्योंकि यह रोग धीरे-धीरे शरीर को प्रभावित करता है और लक्षणों की अनदेखी से गंभीर जटिलताएं उत्पन्न हो सकती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *